May 6, 2026

बिना वैक्सीन लगवाये ही आ गया मैसेज,लग गयी कोविड की प्रिकाशन डोज,जारी हो गया सर्टिफिकेट-

Spread the love

*बिना वैक्सीन लगवाये ही आ गया मैसेज,लग गयी कोविड की प्रिकाशन डोज,जारी हो गया सर्टिफिकेट*

 

*क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नि०राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ई०राहुल कुमार सिंह को आया मैसेज*

 

*सपा नेता ने लगाया आरोप,फर्जी आंकड़े दिखाने के लिए हो रहा खेल,वर्तमान सरकार मे कोविड वैक्सीनेशन मे हो रहा भारी घोटाला*

 

*****************************

प्रेस विज्ञप्ति

सेवा में,

सम्पादक महोदय,

दैनिक……………………

वाराणसी ।

सामाजिक संस्था क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नि०राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ई०राहुल कुमार सिंह उस समय हतप्रभ रह गये जब घर बैठे बैठे उनके पास कोविड वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगने का मैसेज आ गया।श्री सिंह ने बताया कि उन्होने मात्र पहली दो डोज लगवायी है,उन्होने न तो कोविड वैक्सीन की प्रिकाशन डोज के लिए स्लाट बुक कराया न ही वो प्रिकाशन डोज लगवाने कहीं गये।उन्होने बताया कि मैसेज देखने के बाद उन्होने जब सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो वो भी आसानी से हो गया तथा सर्टिफिकेट के अनुसार उन्हें काशी विद्यापीठ ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार 4 सितंबर को श्रीमती मधु तिवारी द्वारा प्रिकाशन डोज लगा दी गयी।

 

वरिष्ठ सपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि फर्जी आंकड़े दिखाने के लिए यह किया गया।वर्मान सरकार मे कोविड वैक्सीनेशन मे भी बड़ा घोटाला किया जा रहा है जिसके लिए इस प्रकार के फर्जी आंकड़ों की आवश्यकता पड़ रही है।लोगों को घर बैठे वैक्सीन लग जा रही है तथा अधिकारी कागज पर आंकड़ों को पूरा करने मे लगे हुए हैं।वैक्सीनेशन के नाम पर आम जनता का पैसा कागजों पर फर्जी आंकड़ें दिखा कर खपाया जा रहा है।उन्होने कहा कि अगर इसकी पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करायी जाये तो बड़ा घोटाला सामने आयेगा।उन्होने मांग करते हुए कहा कि सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ इस विषय की जांच करानी चाहिए जिससे आम जनता को सच का पता चले और इस बड़े गड़बड़झाले का पर्दाफाश हो सके।

 

प्रेषक:

 

ई०राहुल कुमार सिंह

 

नि०राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य-समाजवादी लोहिया वाहिनी

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष-क्रांति फाउंडेशन

 

9935776310,6392702936