*जनपद भदोही*
*√बिना नम्बर, गलत व त्रुटिपूर्ण नम्बर प्लेट लगे वाहनों के विरुद्ध भदोही पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान*
*√अभियान के तहत समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों का किया जा रहा चालान, सीज व आवश्यकतानुसार अभियोग पंजीकृत करने की भी की जा रही कार्यवाही*
*√चोरी, छिनैती व लूट जैसे गम्भीर अपराधों में अपराधियों द्वारा प्रायः ऐसे वाहनों का ही किया जाता है प्रयोग*
*√वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही से ऐसे अपराधों पर लगेगा रोक*
*√साथ ही आमजन से अपील है कि चेकिंग अभियान में पुलिस का सहयोग करें एवं अपने वाहनों में निर्धारित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का ही करें प्रयोग*
जनपद में बिना नम्बर, गलत व त्रुटिपूर्ण नम्बर प्लेट लगे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा ऐसे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सघन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान पाए गए ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान व सीज की कार्यवाही के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अभियोग पंजीकृत करने की भी कार्यवाही की जा रही है। चोरी, छिनैती व लूट जैसे गंभीर अपराध में अपराधियों द्वारा प्रायः ऐसे वाहनों का ही प्रयोग किया जाता है, जिनमें नंबर न लगा हो अथवा त्रुटिपूर्ण व गलत नंबर प्लेट लगा हुआ हो। उक्त चेकिंग अभियान से ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही व अपराधों की रोकथाम किया जा सकेगा। आमजन व वाहन चालकों से अपील है कि उक्त चेकिंग अभियान में पुलिस का सहयोग करें एवं अपने वाहनों में निर्धारित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का ही प्रयोग करें।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-