झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सरायकेला खरसावां बिजली विभाग के हड क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़तार किया है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार महतो की ओर से एसीबी में नरेश कुमार रब्बानी के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले पर एसीबी डीएसपी जितेंद्र दुबे द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया। मामला सही पाए जाने पर चांडिल विद्युत विभाग में पदस्थापित हेड क्लर्क नरेश कुमार रब्बानी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। टीम का नेतृत्व एसीबी डीएसपी जितेंद्र दुबे कर रहे थे।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-