बिजली की लटकती तार को छू लेने से चिपक कर लड़के की मौत
खागा (फतेहपुर )कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव में एक लड़का लटक रही बिजली की तार को पकड़ लिया ।जिससे लड़के की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव निवासी अजमत उल्ला का 5 वर्षीय पुत्र अमन की बिजली की लटकती हुई तार को पकड़ने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि उक्त मृतक अपनी दादी व एक अन्य लड़की के साथ बाजार कुआं की तरफ जा रहे थे तभी वहीं पर लटक रही बिजली की तार को दादी ने मना किया की तार को ना पकड़ना लेकिन उक्त युवक ने नंगे पैरों से उस तार को छू लिया जिससे बिजली की तार में चिपक गया उसी को छुटाने लगी साथ में एक अन्य लड़की भी झुलस गई ।और चिल्लाने लगी तभी आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर लाठी डंडा से छुटाने लगे किसी तरह से बिजली की तार से अलग किया लेकिन कुछ समय पश्चात लड़के की मौत हो गयी। वही ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मृतक लड़के की बड़ी बहन की डिलीवरी 3 दिन पूर्व हुई थी और डिलीवरी के चौथे दिन मौत हो गई जिसकी आज अंतिम संस्कार हेतु कब्र का गड्ढा भी खोदा जा रहा था ।कि उसी घर में दूसरी भी मौत हो गई। वही परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-