बिजनौर– अभियुक्त नरपाल उर्फ सोनू पुत्र रमेश चंद पाल निवासी ग्राम मौज्जमपुर रायपुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर द्वारा दिनांक 14.02..2009 को थाना क्षेत्र की नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किये जाने के संबंध में थाना किरतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिसमें माननीय न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 द्वारा दिनाॅक 14.09.2009 को आजीवन कारावास व 15,000/रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध एन0एस0ए0 की कार्यवाही की गयी थी। दण्डित होने के उपरान्त अभियुक्त को केन्द्रीय कारागार जनपद बरेली में शिफ्ट किया गया था। अभियुक्त नरपाल उपरोक्त दिनांक 01.02.2021 को प्रातः 03ः00 बजे वहाॅ से फरार हो गया था। ’पुलिस महानिरीक्षक महोदय बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 50,000/रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था’।
दिनांक 02.02.2021 को थाना किरतपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त नरपाल उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शेल्टर होम/अस्थाई जेल बिजनौर में दाखिल किया गया था। जहाॅ नरपाल उपरोक्त के द्वारा रात्रि में बाथरूम के रोशनदान से लोवर बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय मजिस्ट्रेट द्वारा पंचायतनामा व डाॅक्टरो की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-