September 30, 2026

बिकरु में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Spread the love

बिकरू नरसंहार में शहीद  हुए पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि CO देवेंद्र मिश्रा समेत सभी पुलिसकर्मियों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई। हत्या करने के लिए धारधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक CO देवेंद्र मिश्रा को 4 गोली मारी गई, जिसमे से तीन उनके शरीर से पार हो गई। 1 गोली सर में, एक छाती में और 2 पेट में मारी गई. इसके अलावा उनके पैर को भी काटा गया। पोस्टमार्टम की माने तो सभी गोली प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई. इसके अलावा 3 पुलिसकर्मियों को सिर पर और 1 को चेहरे पर गोली है ।