May 1, 2026

बाढ़ आने के पूर्व तैयारी NDRF

Spread the love

बाढ़ आने के पूर्व तैयारी में जुटी NDRF, PAC के साथ शुरू किया प्रशिक्षण

वाराणसी। बरसात के समय लोगों के सामने एक सबसे बड़ी समस्या बाढ़ की खाड़ी हो जाती है। लेकिन इस बार इसके लिए पहले से ही एनडीआरएफ के साथ प्रशासन और अन्य विभागों ने कमर कस ली है । इसी क्रम में एनडीआरएफ ने भुल्लनपुर स्थित 34 वीं वाहिनी पी.ए.सी के अधिकारियों, प्लाटून कमांडर और जवानों को आने वाली बाढ़ में राहत बचाव कार्य की तकनीकों और बाढ़ के दौरान कोरोना माहामारी के बचाव उपायों के बारे में बताया।

एनडीआरएफ के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पी.ए.सी. कार्मिकों को कोरोना माहमारी के वातावरण में बाढ़ से निपटने, विभिन्न बचाव तकनीकों, पी.पी.ई. को पहनने और उतारने के तरीके, सोशल डिस्टेंसिंग, कूड़ा प्रबंधन, और शव प्रबंधन आदि के बारे में प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एन.डी.आर.एफ़ टीम ने को आपदा प्रबंधन, बाढ़ व कोरोना माहमारी के दौरान विभिन्न पी.ए.सी. की बाढ़ कंपनियों को कोरोना माहमारी के बचाव उपायों और बाढ़ के दौरान कोरोना वातावरण में राहत बचाव कार्य करने के तरीके, सोशल डिस्टेंसिंग की उपयोगिता तथा मोटर बोट से राहत बचाव के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय व बचाव तरीकों के बारे में भी बताया।