November 6, 2026

बाहर से आए अप्रवासी लोगों को भोजन वितरण – दीपक कुमार सिंह

Spread the love

वाराणसी चोलापुर

बाहर से गांव में आए अप्रवासी लोगों के लिए खाने के लिए भोजन किया गया वितरित 

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा नेहिया में अनेकों राज्य से आए हुए लोगों के लिए होम क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था गांव में ही स्थित अलग अलग सरकारी स्कूल में की गई है और वहां पर आए हुए लोगों को कोई दिक्कत परेशानी ना हो इसके लिए समाजसेवी संदीप कुमार सिंह के द्वारा रोज जाकर उन लोगों से उनकी समस्याओं को सुना जाता है और उनकी समस्या दूर करने के लिए जो भी उचित प्रयास होता है उनके द्वारा किया जाता है इसी क्रम में आज उन्होंने वहां पर आए अलग-अलग राज्यों से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान करते हुए उन सभी लोगों को खाने का पैकेट वितरित किया जिससे पैकेट पाकर वहां के लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने गांव के समाजसेवी संदीप कुमार सिंह का धन्यवाद भी किया।