*बाहर की दवा लिखने की शिकायत पर भड़के डॉक्टर, शिकायतकर्ता संग मारपीट*
*मामला दीन दयाल राजकीय अस्पतालका*
पीड़िता ज्योति पाण्डेय के अनुसार आज दिन में वह अपने मित्र विजय के साथ ईलाज हेतु अस्पताल गईं थीं, अस्पताल के डॉक्टर द्वारा बाहर की दवा लिखने की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने पर बौखलाए डॉक्टर के इशारे पर मेडिकल स्टोर संचालकों ने विजय संग मारपीट शुरु कर दी, डायल 112की सूचना पर पहुची पुलिस ने विजय को हिरासत में लेकर कैंट थाने भेज दिया. पीड़िता के अनुसार थाने पर लिखित तहरीर देने के बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जबकि समस्त घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद है, पीड़िता ने अस्पताल के चिकित्सक सहित अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसकी कैंट पुलिस जांच कर रही है

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-