बासुकीनाथ://दुमका
============
*बासुकीनाथ धाम के शिवगंगा में चार दिन पूर्व डूब चुके व्यक्ति का शव निकला बाहर*
■ दुमका जिला के बासुकीनाथ धाम शिवगंगा में रविवार को नहाने गया एक व्यक्ति हुआ था गायब ।
■ आशंका होने पर रेस्क्यू की टीम और गोताखोरों के द्वारा लगातार किया जा रहा था प्रयास ।
■ आज वृहस्पतिवार को सुबह अचानक शिवगंगा में तैर रहे एक व्यक्ति की लाश देखकर भीड़ उमड़ पड़ी ।
■ सूचना मिलते ही बासुकीनाथ स्थित जरमुंडी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया ।
■ शिवगंगा में खतरे के निशान वाले बने खम्भे से आगे गहराई में जाकर शायद किसी चीज में अटक जाने के कारण रेस्क्यू वालों को करनी पड़ रही थी मशक्कत ।
■ अंततः चार दिनों के बाद शव को निकाला जा सका बाहर ।
■ पोस्टमार्टम के लिए शव को दुमका के फूलो झानो मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भेजा गया है ।
ब्यूरो रिपोर्ट, टीम-दुमका

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-