April 21, 2026

बाल-बाल बचे इंडिगो के यात्री, टेक ऑफ के बाद इंजन हुआ फेल।

Spread the love

बाल-बाल बचे इंडिगो के यात्री, टेक ऑफ के बाद इंजन हुआ फेल

निजी विमान कंपनी इंडिगो में सवार यात्री सोमवार को बाल-बाल बच गए। विमान के टेक ऑफ करने के बाद उसका इंजन बीच हवा में फेल हो गया। इस बात की जानकारी होते ही विमान को वापस लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो का विमान 6ई-451 लखनऊ से जयपुर की उड़ान पर था। टेक ऑफ के बाद पायलट ने विमान के इंजन नंबर 2 में अत्यधिक कंपन पाया। पायलट ने सावधानी बरतते हुए विमान को वापस लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई। तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है