April 27, 2026

बालपुर चौकी इंचार्ज बना कप्तान-

Spread the love

बालपुर चौकी इंचार्ज बना कप्तान-

 

गोण्डा कप्तान के निर्देशों की ही चौकी इंचार्ज ने उड़ाई धज्जियां

 

 

उल्टा पीड़ित पर ही साहब दाग रहे सवाल, अपराधियों की बल्ले बल्ले—-

 

गोंडा / लखनऊ

जनपद की

पुलिस के अड़ियल रवैया से चलते व्यापारी व आम जनमानस परेशान, जहां नहीं थमता नजर रहा चक्कर कटवाने का सिलसिला-

 

जहां आजकल चौकी इंचार्ज भी कप्तान के भी निर्देशों की धज्जियां भी उड़ाते हुए नजर रहे हैं|

लाखों के चोरी का मामला अब तक नहीं दर्ज की गई सूचना, और न ही की गई कोई कार्यवाही,

उल्टा पीड़ित पर ही साहब दाग रहे सवाल ऐसे अपराधियों की बल्ले बल्ले ।

 

आपको बताते चलें यह मामला बालपुर गोंडा कोतवाली करनैलगंज के अंतर्गत बालपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भट्ट नया छांगुर पुरवा का है- जहां 6 दिन पहले हुई चोरी की घटना एफ आई आर दर्ज ना करके पीड़ित से ही उल्टे सीधे सवाल कर रहे चौकी इंचार्ज, पीड़ित ने परेशान होकर कप्तान से लगाई गुहार कप्तान ने उक्त मामले में एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए !

 

अब साहब कप्तान के भी निर्देशों को डस्टबिन में डाल कर बैठे हुए हैं, प्रार्थी से बात करने के बाद पता चला पता चला कि अभी भी कोई कार्यवाही नहीं हुई , प्रार्थी अपनी जीविका के मेडिकल स्टोर खोल रखा है,, समय ना होने से चौकी के चक्कर लगाने में असमर्थ है ,,

 

जानें पूरा क्या है मामला:-

 

शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने भटैया निवासी अनिल कुमार के घर छत के रास्ते से घुसकर पचास हजार नगद व चार लाख के जेवर पर हाथ साफ किया , डायल 112 पर सूचना दी गई चोरी की तहरीर बालपुर चौकी प्रभारी को दी गई लेकिन पुलिस पीड़ित को जांच करने की बात कह कर टालते रहे तेरे पीड़ित अनिल कुमार के मुताबिक 5 दिन बाद इस बड़े मामले की सुनवाई नहीं हुई तो प्रार्थी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर एफ आई आर लिखवाने की गुहार लगाई एसपी संतोष मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये पर अब तक अब तक प्रार्थी को ना कोई सूचना दी गई ना कोई कार्यवाही की गई।

बताना है प्रार्थी ने बताया की अगर एक दो दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो वह आगे भी शिकायत करने के लिए बाध्य होगा ।