October 1, 2026

बार कौंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्षों के कामकाज पर लगी रोक- अजय मिश्रा

Spread the love

प्रयागराज

 

बार कौंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्षों के कामकाज पर लगी रोक,

 

अध्यक्ष पद पर चल रही खीचतान पर बीसीआई ने किया हस्तक्षेप,

 

बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने निर्वाचित दोनों अध्यक्षों के कामकाज पर लगाई रोक,

 

जून 2020 में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों ने बराबर मत पाकर दर्ज की थी जीत,

 

जानकी शरण पाण्डेय और रोहिताश्व आग्रवाल संयुक्त रुप से अध्यक्ष पद हुए थे विजयी,

 

दोनों ने आपसी सहमति से छः छः माह के लिए कार्यकाल बांट लिया था,

 

वहीं बीसीआई ने इसे गैरकानूनी मानते हुए कामकाज पर रोक लगा दी,

 

बीसीआई ने कहा बराबर मत पाने की स्थिति में टॉस या लॉटरी करने का है प्रावधान,

 

लेकिन टॉस या लॉटरी का उपयोग नहीं किया गया,

 

बीसीआई ने तीन सदस्यीय कमेटी को कौंसिल की कमान सौंपते हुए नियमानुसार जल्द चुनाव कराने के दिए निर्देश,

 

तीन सदस्यीय कमेटी में बार कौंसिल के सदस्य अब्दुल रज्जाक खान, अमरेन्द्र नाथ सिंह और मधुसूदन त्रिपाठी हैं शामिल।