*प्रयागराज न्यूज़:यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष पद पर जानकी शरण पाण्डेय व रोहिताश्व अग्रवाल को मिले बराबर मत छह-छह माह का होगा कार्यकाल* बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद लिए रविवार को हुआ चुनाव एक बार फिर टाई हो गया दो उम्मीदवारों को बराबर बराबर मत मिलने के कारण दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया अध्यक्ष पद पर लखनऊ के जानकी शरण पांडेय व मेरठ के रोहिताश्व कुमार अग्रवाल को 12-12 मत मिले जबकि कानपुर के अंकज मिश्र 15 मत पाकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं इसी प्रकार से देवेंद्र मिश्र नगरहा,प्रशांत सिंह अटल, शिवकिशोर गौड़ और जय नारायण पांडेय को-चेयरमैन चुने गए सदस्य सचिव व निर्वाचन अधिकारी बलवंत सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरेंद्र नाथ सिंह,इमरान माबूद खां व श्रीश कुमार मेहरोत्रा के नाम वापस लेने के बाद जानकी शरण पांडेय,मधुसूदन त्रिपाठी व रोहिताश्व कुमार अग्रवाल के बीच चुनाव हुआ मतगणना के प्रथम चरण में जानकी शरण को 10,मधुसूदन त्रिपाठी को पांच और रोहिताश्व अग्रवाल को 11 वोट मिले
दूसरे चरण में मधुसूदन त्रिपाठी के पांच वोटों में से जानकी शरण को दो और रोहिताश्व अग्रवाल को एक वोट मिला जबकि दो वोट एक्झास्ट हो गए जानकी शरण पांडेय व रोहिताश्व अग्रवाल को 12-12 बराबर वोट मिलने पर आपसी सहमति से पहले छह माह के लिए जानकी शरण पाण्डेय व उसके बाद शेष छह माह के लिए रोहिताश्व अग्रवाल को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया उपाध्यक्ष पद पर राकेश पाठक के नाम वापस लेने पर अंकज मिश्र व प्रदीप कुमार सिंह के बीच सीधा मुकाबला हुआ जिसमें अंकज मिश्र को 15 व प्रदीप कुमार सिंह को 11 वोट मिले नतीजतन अंकज मिश्र को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया को-चेयरमैन के लिए देवेंद्र मिश्र नगरहा,प्रशांत सिंह अटल,शिव किशोर गौड़ व जय नारायण पाण्डेय निर्विरोध चुने गए बलवंत सिंह ने बताया कि चुनाव में बार कौंसिल के सभी 25 सदस्यों के अलावा एडवोकेट जनरल राघवेंद्र सिंह ने भी मतदान किया चुनाव में उन्हें अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा व हरिशंकर सिंह ने सहयोग किया सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल छह जुलाई से एक वर्ष के लिए प्रभावी होगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-