August 11, 2026

बाराबंकी में 2 करोड़ से ज्यादा की मार्फीन बरामद-

Spread the love

*बाराबंकी में 2 करोड़ से ज्यादा की मार्फीन बरामद, तस्कर ने सऊदी अरब से कमाए धन को मादक पदार्थो के व्यापार में लगाया*

 

यूपी के बाराबंकी में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है, पुलिस ने 2 करोड़ से ज्यादा कीमत की मार्फीन सहित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जैदपुर अंतर्गत हाजीपुर पुलिया के पास से तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे अभियुक्तगणों के पास से मार्फीन बरामद की गई, पूछताछ में प्रकाश में आया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला अभियुक्त इकबाल अंसारी पूर्व में सऊदी में रहकर कार्य कर धन अर्जन करता था, वहां से वापस आने के बाद अर्जित धन को मादक पदार्थो के व्यापार में लगाया गया, यही नही बार बार गिरोह के सदस्य बदल बदल कर अपराध करते थे, गिरफ्तारी के दौरान एक अभियुक्त फरार हो गया।

 

👇👇