April 16, 2026

बारात से लौट रही मैजिक के पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल-

Spread the love

हंसडीहा:-(दुमका)

===========

 

*बारात से लौट रही मैजिक के पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल*

 

🔹️ देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग NH-133 पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनाकुंडा के बनहेती मोड़ के पास अनियंत्रित मैजिक सड़क के किनारे पलटी ।

 

🔹️ दुर्घटनाग्रस्त मैजिक गाड़ी में सवार तीन बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल ।

 

🔹️ देवघर से बारात वापस लेकर पोड़ैयाहाट थानाक्षेत्र के तरकुट्टा गाँव के लिए लौट रही मैजिक के ड्राईवर को नींद आ जाने से हुई दुर्घटना ।

 

🔹️ स्थानीय लोंगो द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन के द्वारा लिए गए त्वरित संज्ञान के तहत ए.एस.आई. राजेश पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचे घटनास्थल ।

 

🔹️ घायलों के ईलाज के लिए ले जाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैयाहाट ।

 

🔹️ घायलों में गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थानाक्षेत्र के तरकुट्टा गाँव के और बांका जिले के बौंसी थानाक्षेत्र के फतेहपुर गाँव के लोग हुए हैं जख्मी ।

 

 

सुशील झा