सूचनार्थ
बाबा श्री लाट भैरव का तिलकोत्सव कल
वाराणसी,
अनादिकालेश्वर बाबा श्री कपाल भैरव प्रसिद्ध श्री लाट भैरव का तिलकोत्सव 7 सितंबर बुधवार शाम को आयोजित है। तिलक शोभायात्रा सायंकाल 7 बजे कज्जाकपुरा स्थित जानकी बाग से निकलकर अपने निर्धारित मार्ग जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर, अंबिया मंडी, कतुआपुरा, जतनबर, भैरवनाथ होते हुए विशेश्वरगंज स्थित सब्जी मंडी पहुँचेगा।जहां माता शीतला के प्रांगण में वैदिक रीति से बाबा के तिलकोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरिहर पांडेय बाबा को तिलक चढ़ाएंगे। ये जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि ने दी ।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ