June 26, 2026

बाबा जयगुरुदेव के सत्संग में चैन स्केचिंग चोरों का गैंग रहा सक्रिय- दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

 

 

*बाबा जयगुरुदेव के सत्संग में चैन स्केचिंग चोरों का गैंग रहा सक्रिय*

 

चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में बाबा जयगुरुदेव के कार्यक्रम के दौरान बाहर से आई चैन स्नेचरों की टीम भी सक्रिय रही, मंच से बार बार सचेत रहने की घोषणा के बावजूद भी एक बुजुर्ग महिला का चैन स्नैचिंग करने में ये स्नेचर सफल रहे। लेकिन मौजूद लोगों और पुलिस की सक्रियता से 5 महिला व 1 पुरुष स्नैचर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। काफी पूछताछ के बावजूद भी किसी ने न ही सही पता बताया न ही माल बरामद होने के बाद चोलापुर पुलिस सभी को चोलापुर थाना ले गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।