*बापू भवन में निजी सचिव गोलीकांड अपडेट-*
अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशम्भर दयाल द्वारा खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारे जाने के संबंध में खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार विशम्भर दयाल की हालत नाज़ुक बनी हुई। बताया गया है कि गोली कनपटी में फंसी हुई है। रिवाल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विशम्भर दयाल ने बापू भवन में 8वीं मंजिल पर खुद को गोली मारी। उन्हे आज छुट्टी के दिन आफिस क्यों बुलाया गया था, उन्होने खुद को गोली क्यों मारी अभी पता नहीं चल सका है।






More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-