June 26, 2026

बाइक सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में एक स्कॉर्पियो रोड के किनारे विद्युत पोल से टकराई, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल- दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

*रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल*

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा भोपापुर में आज एक अजीबोगरीब घटना घटी जिसमें एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में एक स्कॉर्पियो रोड के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई और उसमें के बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार कोमल पुत्र भोतु उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी रामेश्वर रसूलपुर स्कार्पियो एक्सीडेंट देखने के चक्कर में विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया यह घटना देखकर छेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे पास के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहर के लिए भेज दिया और तत्काल इसकी सूचना चोलापुर पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष प्रभारी चोलापुर व स्थानीय पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले कर उचित कार्रवाई में जुट गई।