बांदा जेल में बंद बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.
मंगलवार को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मऊ के गैंगस्टर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई.
जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट से मांग किया गया था कि मुख्तार अंसारी को व्यक्तिगत रूप से मऊ न्यायालय में उपस्थित किया जाए.
लेकिन अधिवक्ता दरोगा सिंह के एप्लिकेशन पर कोर्ट ने पुलिस की मांग को खारिज करते हुए
60 दिनों का ज्यूडिशियल रिमांड दे दिया है.
और अगली तारीख 11 जून 20121 को नियत की है.
वहीं मुख्तार अंसारी ने पेशी के दौरान कोर्ट से कहा कि मुझे जेल मैनुअल के हिसाब व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है.
साथ ही मुख्तार अंसारी ने मांग किया कि चिकित्सकीय परीक्षण के अनुसार मुझे तकिया
हाडबेड,कुर्सी, कूलर व फिजियोथेरेपी की व्यवस्था की जाए.
जिसके बाद गैंगस्टर कोर्ट ने बांदा जेल को आदेशित करते हुए कहा कि ये सब व्यवस्था की जाए.
हालांकि ये जानकारी मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने मीडिया कर्मियों को दी.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-