बहराइच *चार दिन से बदस्तूर जारी है आमरण अनशन*
*अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार गुप्ता की हालत दिन पर दिन हो रही नाजुक*
*विकास खण्ड शिवपुर की ग्राम पंचायत बौंडी में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कर रहे आमरण अनशन*
*प्रशासन को नहीं है कोई परवाह*
कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
***************
बहराइच के विकास खंड शिवपुर मुख्यालय के टिन सेड में क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत बौंडी प्रधान व भ्रष्टाचार मे लिप्त ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ शनिवार से आमरण अनशन पर बैठे है संतोष गुप्ता , जो बगैर पानी पीने की वजह से मंगलवार दिन डा. के जांच करने पर पहले के वजन से आठ किलो कम हो गया है । आमरण अनशन पर बैठे युवक सन्तोष कुमार गुप्ता मुर्छित होकर मंच पर गिर गये। सहयोगियों ने नींबू डालकर पानी पीने की सलाह दी । जिसको ठुकरा कर कहा ” मेरे लहू का एक एक कतरा लड़ेगा ग्राम पंचायत बौड़ी के भ्रष्टाचार से ” आमरण अनशन में शामिल हुये मंगलवार दिन बुल्लू सिंह ने मंच के माध्यम से प्रशासन के खिलाफ बोलते हुए खंड विकास अधिकारी शिवपुर से कहा कि अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य की हालत धीरे धीरे नाजुक होती चली जा रही है । लेकिन प्रशासन मूक बना बैठा है। क्षेत्र में जब कोई विकास के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ता है तब प्रधान संघ द्वारा बैठक बुलाई जाती है । अब ब्लॉक स्तर पर प्रधान संघ की जगह डकैत संघ बना है । बबलू सिंह ने चेतावनी देकर कहा कि प्रशासन के लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे युवक की मांगो पर कार्यवाही करके आज मंगलवार दिन अनशन को खत्म करायें या तो अनशन पर बैठे हम सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखवाकर जेल भेज दे ।अगर कही अनशन पर बैठे युवक को कुछ हो जाता है तो इसके जिम्मेदार खंड विकास अधिकारी होंगे ।
भ्रष्टाचार के मामले का प्रशासन द्वारा संज्ञान ना लेने पर अनशन पर बैठे युवकों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है ।
खंड विकास अधिकारी शिवपुर एस के श्रीवास्तव ने कहा कि ये मामला हमारे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है । जल्द से जल्द कार्यवाही की जायेगी ।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol