September 30, 2026

बस्ती में पंचायत चुनाव से पहले निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों का तबादला- प्रियंका पांडेय

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

बस्ती उत्तर-प्रदेश।

 

बस्ती में पंचायत चुनाव से पहले निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों का तबादला

 

तबादले की रेंज स्तर से 25 फरवरी को जारी पहली सूची में 70 पुलिसकर्मियों का नाम किया शामिल

 

बस्ती से रवानगी की जारी लिस्ट में 63 पुलिसकर्मियों का ही नाम शामिल कई की नहीं हुई रवानगी

 

आधा दर्जन पहुंच वाले पुलिसकर्मियों ने रेंज के आदेश के बाद भी अपनी रवानगी रुकवाने में सफल

 

तबादला और रवानगी लिस्ट में भी किया जा रहा खेल पहुंच वालों की नहीं हो रही रवानगी : सूत्र

 

गैर जिलों के लिए तबादला में करीब तीन सौ से ज्यादा अराजपत्रित पुलिस कर्मी इस जद में शामिल

 

बस्ती रेंज स्तर से जारी लिस्ट में चार इंस्पेक्टर, 59 एसआई, 205 हेड कांस्टेबल शेष आरक्षी शामिल

 

पुलिस मैनुअल के अनुसार आरक्षी के लिए एक जिले में अधिकतम 15 वर्ष, दीवान 10 वर्ष निर्धारित

 

उप निरीक्षक छह वर्ष और इंस्पेक्टर को एक जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल किया गया है निर्धारित।