June 24, 2026

बसपा सुप्रीमो मायावती को तगड़ा झटका लगा- शरद पांडेय

Spread the love

लखनऊ…

बसपा सुप्रीमो मायावती को तगड़ा झटका लगा है. 14 सालों से मायावती के ओएसडी रहे गंगाराम अंबेडकर ने रविवार को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर जानकारी दी.

लल्लू ने बताया कि मायावती के ओएसडी रहे गंगा राम, जनपद गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा के शिवपुरन सिंह चौहान, सपा छोड़कर एवं जनपद हरदोई के सवायजपुर विधानसभा के राज्यवर्धन सिंह राजू ने आज प्रातः कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली.