November 6, 2026

बसपा ने दूसरी सूची में घोषित किए छह उम्मीदवार

Spread the love

बसपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने शाहजहांपुर, मिश्रिख, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन और हमीरपुर से प्रत्याशी घोषित किए हैं।

शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, फर्रुखाबाद से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर से निशा सचान, जालौन से पंकज सिंह व हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।