May 21, 2026

*बसपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची*

Spread the love

लोकसभा चुनाव आने को हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। इसी क्रम में बसपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों में बड़े नाम शामिल किए हैं। शुक्रवार को बसपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश कुमार भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। बसपा के ब्राह्मण शिरोमणि सतीश चंद्र मिश्र सेकेंड टॉप पर बरकरार हैं। साथ ही सूची में आकाश आनंद, आर.एस कुशवाहा, समुद्दीन राईन, राजकुमार गौतम, नरेश गौतम, सुरेश कश्यप, महिपाल सिंह माजरा, जनेश्वर प्रसाद, राजकुमार, प्रेमचंद गौतम, सतपाल पीपला, डॉ. कमल सिंह राज, मुरारी लाल केन, दिनेश काजीपुर, वीरेंद्र जाटव, रवि जाटव, रणविजय सिंह, पूजन प्रसाद शामिल हैं।