*बलिया में सूखे पेड़ के विवाद में गरजी बंदूके, गोलीबारी में घोड़े की मौत*
*मुक़दमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस*
जिले के मझौवां क्षेत्र में सूखा पेड़ दो पक्षों के बीच न सिर्फ विवाद की जड़ बना, बल्कि गोली भी चलवा दिया। गांव में तड़तड़ाई गोली से लोग सहमे हुए है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष का केस फाइल किया है। एक पक्ष से 6 तथा दूसरे पक्ष से चार लोग नामजद है। मामला बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा पार नौरंगा भुवालछपरा का है।
गौरतलब हो कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर लगा सूखा पेड़ बुधवार को टूट कर गिर गया। सूखे पेड़ पर भुवाल छपरा निवासी रमेश्वर मिश्र व कौशल कुमार ठाकुर अपना-अपना हक जमाने लगे, जो विवाद की जड़ बन गया। फिर क्या था दोनों पक्ष बंदूके तन गई। फायरिंग होने से गांव में हड़कम्प मच गया। इस दौरान गोली लगने से बरमेश्वर मिश्र के घोड़े की मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मृत घोड़ा का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक की टीम भेजकर कराया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उधर, घटना के दूसरे दिन गुरुवार को भी गांव में लोग सहमे रहे। यही नहीं, घटना से जुड़ी चर्चाएं भी होती रही। सूखी लकड़ी के लिए चली गोली से गांव में दहशत का माहौल है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-