*बलिया में युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस*
बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अमृतपाली गांव से सटे विपणन गोदाम के सामने रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड घटना स्थल पर जुट गई। शव का कंडीशन देख लोग हत्या की आशंका व्यक्त करते नजर आये। युवक की शिनाख्त दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी नवनीत दुबे (18) पुत्र संजय दूबे के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
विपणन गोदाम के पास रेलवे ट्रैक के समीप लोगो ने युवक का शव देखा। युवक का चेहरा बोल्डर से ढका हुआ था। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तलाशी ली तो युवक के हाथ पर नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से पड़ताल की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-