April 21, 2026

बलिया में भीषण एक्सिडेंट ,खून से रंगी सड़क, जीजा-साले की मौत-

Spread the love

*बलिया में भीषण एक्सिडेंट ,खून से रंगी सड़क, जीजा-साले की मौत*

 

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के साहोडीह बड़सरी के पास सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

 

रविवार की रात्रि लगभग 9 बजे मैरीटार निवासी दिनेश पासवान (25) पुत्र भरत पासवान अपने साले हीरामन पासवानउर्फ टाइगर (22) पुत्र मंगरू पासवान को बाइक से लेकर उसके गांव टड़वा जा रहे थे। अभी वे सहोडीह गांव के पास पहुंचे थे, तभी बांसडीह से बलिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए , सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा