August 30, 2026

बलिया में भतीजे ने चाचा को चाकू घोंप उतारा मौत के घाट-

Spread the love

*बलिया में भतीजे ने चाचा को चाकू घोंप उतारा मौत के घाट*

 

 

 

बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र के दुबहड गांव में रविवार की शाम किसी बात को लेकर चाचा भतीजो के बीच विवाद हो गया। जिसमे भतीजे ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया।

 

 

 

 

दुबहड़ गांव में रिश्ते की हत्या से अशोक सिंह (62) पुत्र बटेश्वर सिंह की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी व दुबहड थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद भतीजा मौके से फरार हो गया है।