October 10, 2026

बलिया में पंखा का तार जोड़ते समय करंट की जद में आने से युवक की मौत-

Spread the love

बलिया में पंखा का तार जोड़ते समय करंट की जद में आने से युवक की मौत

 

बलिया के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलकर गांव में रविवार की देर रात पंखा का तार जोड़ते समय करंट की जद में आने से अभिषेक राम (18) अचेत हो गया। उसे आनन-फानन में सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि लीलकर गांव निवासी वीरेंद्र राम का पुत्र अभिषेक रविवार की देर रात पंखे का तार जोड़ रहा था, तभी करंट की चपेट में आने से जमीन पर गिर पड़ा। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।