September 4, 2026

बलात्कार अभियोग का वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया-

Spread the love

*बलात्कार अभियोग का वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया*

 

सरायइनायत।थाना सरायइनायत की पुलिस ने दुष्कर्म की धारा अभियोग से सम्बंधित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत 205/2022 दुष्कर्म पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर आज सेमरा सहसो रोड हसनपुर पुलिया के पास से अभिरक्षा में लिया है जानकारी के अनुशार पुलिस अभिरक्षा में आये हुए नाबालिक को थाने ले आये जहाँ आगे की विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 चौकी प्रभारी सहसो दयाराम सिपाही लोकेंद्र सिंह चौधरी सिपाही अखिलेश कुमार शामिल रहे।