September 28, 2026

बर्खास्‍त सिपाही का UP Police को चैलेंज, कहा- आज से लगातार करूंगा 3 हत्‍याएं, दम है तो रोक लो- अजय मिश्रा

Spread the love

*बर्खास्‍त सिपाही का UP Police को चैलेंज, कहा- आज से लगातार करूंगा 3 हत्‍याएं, दम है तो रोक लो*

 

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने से बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय ने गोरखपुर में 3 हत्याएं करने की धमकी देकर सनसनी फैला दी है। अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर गोरखपुर पुलिस को चैलेंज देते हुए कहा कि शहर में लगातार तीन हत्या करेगा। गोरखपुर पुलिस के अंदर दम है तो रोक ले। बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई कैंट पुलिस ने सिरफिरे सिपाही के खिलाफ धमकी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सूचना है कि बस्ती पुलिस ने भी बर्खास्त सिपाही के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है।

गौरतलब है कि जनपद कुशीनगर का रहने वाला सिपाही दिग्विजय राय बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने में तैनात था।दिग्विजय राय को खराब बर्ताव की वजह से पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने पिछले साल दिसंबर में बर्खास्त कर दिया था।