October 31, 2026

बरेली पहुंचे DGP मुकुल गोयल, विधानसभा चुनाव और कानून व्यवस्था पर अधिकारियों से चर्चा- अजय मिश्रा

Spread the love

बरेली पहुंचे DGP मुकुल गोयल, विधानसभा चुनाव और कानून व्यवस्था पर अधिकारियों से चर्चा।

 

आगामी विधानसभा 2022 को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं पुलिस महकमा भी सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस चुकी है। सभी जिलों की पुलिस अपने-अपने जिलों के बदमाशों-अपराधियों पर पैनी नजर रख रही है, और माहौल बिगाड़ने वालों को सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी बीच खबर मिल रही है कि डीजीपी मुकुल गोयल बरेली पहुंचे हैं। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव और कानून व्यवस्था पर अधिकारियों से चर्चा की।

 

लोगों को सुरक्षा, पहली प्राथमिकता-

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल ने डीजीपी का पदभार संभालते ही कहा था कि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना ही प्राथमिकता है। सभी को सुरक्षा का अहसास दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण जनता की मदद के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस को और संवेदनशील बनकर जनता के पास जाना होगा।