September 23, 2026

बरेका राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक संपन्न-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्‍त‍ि*

 

*दिनांक 28.03.2023*

*बरेका राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक संपन्न*

बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्‍वावधान में आज दिनांक 28.03.2023 को बरेका राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (बराकास) की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्‍यक्षता महाप्रबंधक,बरेका श्री बासुदेव पांडा ने की। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सामने दुनिया की आधुनिकतम तकनीक के साथ कदम से कदम मिला कर चलने की चुनौती है, तो दूसरी ओर अपने प्राचीन ज्ञान को संरक्षित करते हुए उसे आधुनिक जीवन के अनुकूल बनाने की चुनौती भी। इस चुनौती का सामना भारतीय भाषाओं को अपनाकर ही किया जा सकता है। आत्‍म निर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए राजभाषा हिंदी में मौलिक चिंतन एवं लेखन करना होगा। तकनीकी ज्ञान का आम जनता में प्रसार हिंदी के माध्‍यम से ही संभव है। उन्‍होंने सभी अधिकारियों को अनुवाद पर निर्भरता कम कर हिंदी में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने *ई-पत्रिका “बरेका दर्पण”* का लोकार्पण किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख विभागाध्‍यक्षों एवं अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित हिंदी की प्रगति रपट पर चर्चा की गई एवं अपने विचार प्रस्‍तुत किए गये। इस अवसर पर सर्वश्री प्रमुख मुख्‍य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्‍तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रबीर कुमार साहा,प्रमुख मुख्‍य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्‍ता, प्रधान वित्‍त सलाहकार अमर कुमार सिन्‍हा, प्रमुख मुख्‍य इंजीनियर प्रबीन खोराना, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश कुमार, मुख्‍य सतर्कता अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी एवं अन्‍य विभागाध्‍यक्ष उपस्थित थे।

इसके पूर्व उपस्थित अधिकारियों का स्‍वागत करते हुए मुख्‍य राजभाषा अधिकारी श्री नीरज जैन ने बरेका में हो रहे हिंदी के प्रयोग और प्रगति के लिए किए जा रहे रचनात्‍मक प्रयासों से अवगत कराया । बैठक का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार सिंह, वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी ने किया ।

*राजेश कुमार*

जन सम्‍पर्क अधिकारी