*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 30.03.2023
*बरेका महाप्रबंधक श्री बासुदेव पांडा ने केन्द्रीय चिकित्सालय में नवीनीकृत मेजर शल्य कक्ष-3 एवं नवीनीकृत इमरजेंसी वार्ड का फीता काटकर लोकार्पण किया।*
दिनांक 30.03.2023 को महाप्रबंधक श्री बासुदेव पांडा ने बनारस रेल इंजन कारखाना के केन्द्रीय चिकित्सालय में नवीनीकृत मेजर ऑपरेशन थियेटर (शल्य कक्ष-3) एवं नवीनीकृत इमरजेंसी वार्ड का लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर किया । उल्लेखनीय है कि अब तक बरेका में 2 शल्य कक्ष था, जिससे रोगियों को अपने ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ता था । तीसरा मेजर शल्य कक्ष खुल जाने से एक दिन में अधिक से अधिक रोगियों का ऑपरेशन किया जा सकेगा, इसका लाभ बरेका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगा । इस मेजर शल्य कक्ष में बरेका कर्मचारियों का जटिल से जटिल ऑपरेशन बरेका चिकित्सालय में ही किया जा सकेगा, इससे बरेका कर्मचारियों एवं आश्रित रोगियों को मेजर ऑपरेशन के लिए न तो किसी अन्य, चिकित्सालय का चक्कर लगाना पड़ेगा और न ही अपने ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ेगा । साथ ही नवीनीकृत इमरजेंसी वार्ड खुल जाने से आपातकाल के दौरान बरेका के लाभार्थियों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सकेगी ।
इस दौरान महाप्रबंधक श्री बासुदेव पांडा ने केंद्रीय चिकित्सालय के अन्य ऑपरेशन थियेटर, गहन चिकित्सा इकाई (आई.सी.यू.), महिला एवं पूरूष वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, मिनु टंडन वार्ड एवं विभिन्न केविन इत्यादि का गहन निरिक्षण किया ।
पुराने चल रहें ओपीडी काम्प्लेक्स को अपर्याप्त बताते हुए इसे रजिस्ट्रेशन कक्ष तक विस्तार करने के लिए सुझाव दिया ताकि कोविड के दौरान उचित दूरी के मानक सुनिश्चित किया जा सके तथा सभी चिकित्सक एक ही काम्प्लेक्स में सभी तरह के कांन्सलेशन सुविधा प्रदान कर सकेंगे। अंतरंग रोगियों को उच्च स्तर की सुविधा मुहैय्या कराने के लिए सभी वार्ड को सुसज्जित करने के प्रेरित किया तथा मीनू टंडन वार्ड का नवीनीकरण करने का निर्देश दिए । उन्होंने पहले से स्वीकृत कार्य जैसे आईसोलेशन वार्ड, ओपीडी विस्तार तथा माडुलर आपरेशन कक्ष के प्रगति का जायजा लेते हुए निरिक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों, सिविल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय में और बेहतर सुविधा शीघ्र प्रदान करने हेतु आवश्यवक दिशानिर्देश भी दिये।
इस कार्यक्रम के दौरान बरेका जनप्रतिनिधी जैसे स्टाफ काउंसिल, ओबीसी एसोसिएशन आदि ने महाप्रबंधक के बेहतर चिकित्सा के दृष्टिकोण की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने सुझावों को प्रस्तुत किए ताकि सभी विभाग के सहयोग से बेहतर सुविधा प्रदान कर जनआकांक्षा पूर्ण किया जा सके।
चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव,प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री रजनीश गुप्ता , प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री पी.के. शाहा, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती रेणू शर्मा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री आर.एस. चौहान, प्रधान वित्त सलाहकार श्री अमर कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री प्रबीन खोराना, प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पी.के. चौधरी, मुख्य इंजीनियर,परियोजना श्री प्रवीण कुमार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री विजय, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के अतिरिक्त कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री श्रीकांत यादव एवं अन्य सदस्य तथा ओ.बी.सी. के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे ।
*राजेश कुमार*
जन सम्पर्क अधिकारी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-