April 21, 2026

बरेका कर्मशाला कैंटीन चुनाव सम्पन्न-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक: 24.03.2023

 

*बरेका कर्मशाला कैंटीन चुनाव सम्पन्न।*

 

बनारस रेल इंजन कारखाना के कर्मशाला कैंटीन के लिए सभी चार निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव सम्पन्नन हुआ।

चार विभागों से कुल चौदह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। तथा कुल मतदाताओं की संख्या लगभग तीन हजार दो सौ तीस थी, जिसमे इंजन डिवीजन से ईश्वरचंद्र विद्यासागर, लोको डिवीजन से श्री कुमार प्रिंस, प्लांट डिवीजन से श्री सुरजीत सिंह तथा पर्यवेक्षक डिवीजन से श्री राम प्रकाश मौर्य निर्वाचित हुये है। समस्त चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी,कर्मशाला की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।

 

*राजेश कुमार*

जन सम्पर्क अधिकारी