November 7, 2026

बम धमाके से दहला काबुल*..

Spread the love

*कार धमाके से दहला काबुल, संसद सदस्य को निशाना बनाकर किए हमले में नौ की मौत*

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को हुए कार बम धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि संसद सदस्य खान मोहम्मद वारडाक को निशाना बनाकर इस धमाके को अंजाम दिया गया है।

टोलो न्यूज से बातचीत में अफगानिस्तान के गृह मंत्री मसूद अंदाराबी ने कहा कि काबुल में आज सुबह एक कार धमाका हुआ, जिसमें नौ लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।