सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का नाम लगभग तय हो चुका है। पहले ऐसी चर्चा थी की कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को मोदी के मुकाबले चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है, किंतु इस पर विराम लग गया। इसके बाद ऐसी चर्चा थी कि पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक अजय राय व पूर्व सांसद डॉ.राजेश मिश्रा में से किसी एक को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में अजय राय मोदी के मुकाबले लड़े किंतु उनकी जमानत जप्त हो गई। इतना ही नहीं वे अपने विधानसभा पिण्डरा से भी मोदी लहर में न केवल भाजपा प्रत्याशी डॉ. अवधेश सिंह से बुरी हारे बल्कि यहाँ भी उनकी जमानत जप्त हो गई। ऐसे में बनारस संसदीय क्षेत्र से ब्राह्मणों, मुस्लिमों के समीकरण में पूर्व सांसद मिश्रा पूरी तरह से फिट बैठते हैं। सपा- बसपा गठबंधन से सपा कोटे से प्रत्याशी के नाम की घोषणा होना बाकी है। ऐसी चर्चा है सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल को यहां से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
कुल मिलाकर पीएम मोदी के मुकाबले सीधी टक्कर देनें के लिए कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों को कड़ी मेहनत करना होगा। क्योंकि सपा को भी बनारस लोकसभा सीट पर कभी अच्छी बढ़त नहीं मिली है। 2004 के बाद कांग्रेस का ग्राफ लगातार गिरा है। ऐसे में बनारस में कार्यकर्ताओं के अभाव में कांग्रेस जनों को पीएम मोदी को सीधी टक्कर देनें के लिए दिग्गज कांग्रेसियों को सारी गुटबाजी छोड़कर जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ना होगा।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक