– सैदुपुर क्षेत्र से बनगावा को जोड़ने वाली सड़क का हुआ बुरा हालयह सड़क सैदूपुर से उसरी बेलावर होते हुए बनगवां ढोढ़नपुर मूसाखाड़ को जोड़ती है सैदूपुर बस्ती से सटे हुए सड़कों पर कूड़ा करकट फेंके जाने से तथा सड़क पर गड्ढे होने से इन दिनों इस रोड पर चलना हुआ दुसवार बारिश के वजह से सड़क पर गड्ढा में पानी भर गया है सड़कों के किनारे नाली ना होने के कारण घर से निकलने वाला पानी और गंदगी भी सड़कों पर बहाया जाता है पानी निकलने का कोई रास्ता उपलब्ध नहीं है जिससे सड़क पर पानी जमा रहता है और साइकिल मोटर साइकिल या पैदल चलने वाला व्यक्ति फिसल कर गिर जाते हैं जो कि बड़ा हादसा का भी भय बना रहता है जहां सरकार एक तरफ स्वच्छ भारत का अभियान चला रही है वही सड़क के किनारे कूड़ा करकट फेंका जा रहा है जो कि कोई सफाई की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है ग्रामीणों का कहना है यहां सड़क के किनारे पूरा बाजार का कूड़ा फेंका जाता है इसकी कोई सफाई की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है जिसके गंदगी से बीमारी को भी न्योता दिया जाता है जो कि बरसात के मौसम में और भी हालत खराब हो जाता है आना जाना भी दुश्वार हो जाता है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-