July 15, 2026

बडगाम में एनकाउंटर जारी, दो आतंकी ढेर, चार जवान घायल

Spread the love

जम्मू कश्मीर, बडगाम जिले के सुत्सू गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान चार जवान भी घायल हुए हैं।

यह एनकाउंटर अभी भी जारी है। इलाके के एक घर में कम से कम तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इस खबर के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बीते गुरुवार को भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां और कुपवाड़ा जिलों में सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि सुरक्षा बलों को जिले के यावरां वन क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। प्रवक्ता ने बताया ‘मारे गए आतंकवादियों की पहचान सजाद खांडे, आकिब अहमद डार और बशरत अहमद मीर के रूप में की गई।