बजरंग दल ने वाराणसी के मॉल और रेस्टोरेंट तक के बाहर चस्पा किए पोस्टरों पर साफ-साफ लिखा है कि नए वर्ष का जश्न मनाना सनातन परंपरा के खिलाफ है. लिहाजा ऐसे किसी भी जश्न का आयोजन मॉल और रेस्टोरेंट नहीं कर सकते हैं. वाराणसी के केंटोंमेंट इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इलाके के मॉल, रेस्टोरेंट और होटलों के बाहर चेतावनी भरे पत्र लगाने शुरू किए हैं.

बजरंग दल के काशी महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी ‘रुद्र’ के नाम से जारी इन पोस्टरों में साफ लिखा है, काशी नगरी हिंदुओं की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का केंद्र है. दुनिया में इसे भारत की सांस्कृति राजधानी भी कहा जाता है. दुनिया के लोग यहां धर्म, ज्ञान, अध्यात्म और मोक्ष के लिए आते हैं. काशी की महत्वपूर्ण पहचान इस नगर की प्राचीनता और आध्यामित्कता है, लेकिन कुछ व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, क्लब पश्चात संस्कृति के नववर्ष के नाम पर धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं.
#NewYear2022 #Bajrang Dal #newyearcelebration





ऐसे भगवा आतंकी गुंडों से ऐसी ही धमकियों की आशा रखी जा सकती है । वाराणसी पुलिस को इनके विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए ।