April 20, 2026

बच्चों के घर जाकर पढ़ा रहे शिक्षक,अब एक या दो शिक्षक कोविड 19 की पूरी सावधानी रखते हुए गांव मे जा रहे हैं- दीपक सिंह

Spread the love

बच्चों के घर जाकर पढ़ा रहे शिक्षक।

चोलापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर कमजोर बच्चों को घर घर जाकर पढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोविड 19 महामारी के चलते लंबे समय से बंद स्कूलो के कारण पठन पाठन मे पिछड़ रहे बच्चो को मुख्यधारा मे वापस लाने के लिए सभी स्तर से अनेको प्रयास हो रहे है। जहां प्राइवेट स्कूल आनलाइन क्लास चलाकर बच्चो को पढाई से जोड़े हुए है तो वही वाराणसी जनपद के चोलापुर क्षेत्र के सरकारी स्कूल भी इसमे पीछे नही है। सरकारी स्कूलो मे भी आनलाइन क्लास तो जून महीने से ही चल रही हैं। पर संसाधनो की कमी और नेटवर्क की समस्या के चलते बहुत सारे बच्चे आनलाइन कक्षाओ मे शामिल नही हो पा रहे थे। जिसका नायाब तरीका जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह व वाराणसी जनपद के शिक्षको ने निकाला है। अब एक या दो शिक्षक कोविड 19 की पूरी सावधानी रखते हुए गांव मे जा रहे हैं। और चार पांच बच्चो के समूह को सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ इकट्ठा कर अपने मोबाइल को स्कूल मे बैठे शिक्षको से जोड़कर आनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

       

इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्राप्त निर्देश के अनुसार हर विद्यालय के सभी शिक्षक कमजोर बच्चो को गोद लेकर उन्हे आनलाइन तथा यथासंभव हर सावधानी को ध्यान मे रखकर आफलाइन घर घर जाकर भी शिक्षण कार्य करा रहे हैं।
इस क्रम मे चोलापुर ब्लाक के संकुल शिक्षक ज्योति प्रकाश ने कमजोर छात्रो को उनके घर पर पहुंच कर शिक्षा प्रदान किया। प्राथमिक विद्यालय गडसरा,लखनपुर, टिसौरा, बेला, खरदहां, धरसौना, देवानंदपुर, छीतमपुर, चुमकुनी आदि अनेक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी शिक्षक इस कार्य मे अपना योगदान दे रहे हैं।
चोलापुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी लालजी तथा एआरपी सरोज शर्मा संतोष राम नितेश यादव तथा भारतीश मिश्र लगातार शिक्षको के साथ जुड़कर उनको उचित दिशा निर्देश प्रदान कर रहे हैं।
सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षको को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोविड 19 के प्रोटोकाल व सावधानियो मे किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नही है इसका कड़ाई से पालन करते हुए सभी कार्य करते रहना हैं।