September 21, 2026

बच्चों का ड्रेस खरीदने के लिए इस बार सीधे अभिभावकों के खाता में धनराशि भेजी जा रही- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

बच्चों का ड्रेस खरीदने के लिए इस बार सीधे अभिभावकों के खाता में धनराशि भेजी जा रही है। प्रति छात्र 1056 रुपये के हिसाब से धनराशि दी जा रही है।बेसिक शिक्षा विभाग पूर्व में बच्चों में निश्शुल्क दो सेट ड्रेस, एक स्वेटर,एक जूता-मोजा व एक बैग देता था। इस बार प्रति जोड़ी 300 रुपये के हिसाब से दो सेट ड्रेस के लिए 600 रुपये, 200 रुपये स्वेटर, 135 रुपये जूता, 21 रुपया मोजा और 100 रुपया बैग के लिए कुल 1056 रुपये दिए जा रहे हैं।