बकरीद की नमाज के बाद मस्जिद से निकला गालिब, ताबड़तोड़ की गोलीबारी_ लाइसेंसी बंदूक जब्त, यूपी पुलिस ने जेल भेजा
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ से बकरीद के मौके पर हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार (10 जुलाई, 2022) को बकरीद की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले गालिब ने फायरिंग कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना आजमगढ़ के चिवहटी गाँव का बताई जा रही है। चिवहटी में स्थित मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए। नमाज के बाद जैसे ही लोग वहाँ से निकले तो लाल मोहम्मद के बेटे मोहम्मद गालिब ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए अपनी लायसेंसी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। जिस वक्त गालिब ने ये सब किया उस दौरान वहाँ पर काफी लोग थे। किसी को भी गोली लग सकती थी। हालाँकि, अच्छी बात यह रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मस्जिद के बाहर मौजूद पुलिस के जवानों ने तुरंत इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के आदेश के बाद गालिब को उसके असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद सदर इला





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-