*लखनऊ*
बंद होंगे शहर के 19 निजी अस्पताल,
शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 30 निजी अस्पतालों की करवाई थी जांच,
सम्राट हॉस्पिटल, बेस्ट केयर, वेलकम, गैलेक्सी, शालिनी, प्रभाकर, उजाला, सिमना, इकाना, मेडिविन, सनफोर्ड, साधना, उन्नति, उजाला, काकोरी हॉस्पिटल समेत 19 अस्पताल बंद किए जाने की तैयारी,
स्वास्थ्य विभाग की जांच में मानक पर खरे नहीं उतरे 19 निजी अस्पताल,
इन अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर व कुशल स्टाफ के साथ अन्य खामियां भी आई सामने,
स्वास्थ्य विभाग की फाइल पर जिलाधिकारी ने लगाई मुहर,
शहर के 11 अन्य अस्पताल भी स्वास्थ्य विभाग की राडार पर,
अस्पतालों में मानक पूरा ना होने पर इन्हें भी बंद कराएगा विभाग,
राजधानी में 1200 से अधिक निजी अस्पताल में से 100 अस्पताल ही पूरा करते हैं मानक।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-