*प्रयागराज :-*
फेसबुक पर लड़की बनकर आईपीएस अधिकारी ने की चैटिंग, हनी ट्रैप के जरिए आरोपी को पकड़ा-
प्रयागराज में आईपीएस अधिकारी ने फेसबुक पर लड़की बनकर चैटिंग किया और हनी ट्रैप के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।।
प्रयागराज के आइपीएस अधिकारी चिराग जैन ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद फरार युवक का पता लगाने और फिर गिरफ्तार करने के लिए ऐसा हथकंडा अपनाया जिसकी खासी सराहना हो रही है।
उन्होंने अपहर्ता को हनी ट्रैप में फंसाया।
फेसबुक पर लड़की के नाम और फोटो से आइडी बनाकर चैटिंग करते हुए मोबाइल नंबर हासिल कर लिया।
फिर क्या था लोकेशन पताकर पुलिस टीम मुंबई पहुंची और छापा मारकर युवक को दबोच लिया। लड़की को भी बरामद कर लिया।
मुंबई से प्रयागराज लाकर आरोपित युवक को जेल भेज दिया। घूरपुर के गांव से कुछ दिन पहले लड़की का अपहरण किया गया था।
पुलिस ने बहुत कोशिश की लेकिन अपहरण करने वाले सुरजीत की लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। तमाम रिश्तेदारों और साथियों के यहां छापेमारी से भी कुछ पता नहीं चला।
इसी बीच घूरपुर के थाना प्रभारी पद पर तैनात नए आइपीएस अधिकारी चिराग जैन को जानकारी मिली कि सुरजीत फेसबुक पर अपने नाम की आइडी से सक्रिय है।
तब चिराग जैन ने उसे दबोचने के लिए ऐसी जुगत भिड़ा दी जो कामयाब हो गई।
आइपीएस अफसर ने कोमल नाम से लड़की की फोटो लगाकर फेक आइडी तैयार की और सुरजीत को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फिर वह लड़की के तौर पर सुरजीत से चैटिंग करने लगे। चैटिंग के दौरान ही उन्होंने पहले तो सुरजीत से अपने घर के आसपास की वीडियो मांगी। उस वीडियो से आकलन किया गया कि वह मुंबई के नवी मुंबई में वासी एरिया में है।
फिर आइपीएस के हनी ट्रैप में फंसे सुरजीत ने अपना नया मोबाइल नंबर भी दे दिया।
पुलिस ने काॅल डिटेल और लोकेशन ली और नवी मुंबई जाकर उस मकान पर छापा मारा जहां वह किराए पर टिका था। थोड़ी जहमत के बाद सुरजीत पुलिस के हाथ लग गया और घूरपुर से अगवा की गई नाबालिग लड़की भी बरामद हो गई। दोनों को पुलिस टीम प्रयागराज ले आई।
सुरजीत को जेल भेज दिया गया है। अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए आइपीएस का हनी ट्रैप पुलिस विभाग में चर्चित हो गया है।
फिलहाल आईपीएस अधिकारी चिराग जैन ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए ऐसा हथकंडा अपनाया की जिसकी जमकर सराहना हो रही है।।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-