फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने शुक्रवार को अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा, “हम व्हाट्सएप में प्राइवेसी और सिक्योरिटी की एक और परत जोड़ रहे हैं. यह है बैकअप के लिए एक एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ऑप्शन जिसे लोग Google ड्राइव या iCloud में स्टोर करना चुन सकते हैं.”
मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “व्हाट्सएप इस पैमाने पर पहली ग्लोबल मैसिजिंग सर्विस है जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग और बैकअप की पेशकश करती है, यह वास्तव में एक कठिन तकनीकी चुनौती थी जिसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम में की स्टोरेज और क्लाउड स्टोरेज के लिए पूरी तरह से नए ढांचे की आवश्यकता थी.“
ऑप्शनल फीचर के तौर पर आएगा
WhatsApp का नया फीचर एक ऑप्शनल फीचर के रूप में जारी किया जाएगा और आने वाले हफ्तों में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आईओएस और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इसे रोल आउट कर दिया जाएगा.
अभी क्या व्यवस्था है?
फिलहाल WhatsApp का बैकअप मैनेजमेंट Apple iCloud या Google Drive में व्हाट्सएप डेटा (चैट संदेश, फोटो आदि) के बैकअप को स्टोर करने के लिए निर्भर करता है. अब, WhatsApp क्लाउड सेवाओं पर अपलोड होने से पहले एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ बैकअप सुरक्षित करने की क्षमता प्रदान करेगा.
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप की शुरुआत के साथ, WhatsApp ने एक एचएसएम (हार्डवेयर सिक्योरिटी मॉड्यूल) आधारित ‘बैकअप की-वॉल्ट’ बनाया है, जो छेड़छाड़-प्रतिरोधी स्टोरेज में यूजर बैकअप के लिए प्रति-यूजर एन्क्रिप्शन की को सुरक्षित रूप से स्टोर करता है.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-