फूलपुर थाना क्षेत्र के थानेरामपुर गाँव में शनिवार को दोपहर में बगल के ठाकुर बस्ती के लोग मुसहर बस्ती में राशन बाटने गए थे इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मुसहर बस्ती के दर्जनों लोग शिकायत लेकर थाने पहुचे शिकायत पर थाना प्रभारी सनवर अली ने उपनिरीक्षक लक्ष्मण शर्मा व दो सिपाहियों को घटना स्थल पर भेजे घटनास्थल पर दर्जनों की संख्या में जुटे मुसहरों ने उपनिरीक्षक से बदतमीजी की और बाइक की चाभी निकाल ली जिसकी सूचना दरोगा ने थाना प्रभारी को फोन कर सूचना दी आनन फानन में थाना प्रभारी मयफोर्स पहुचे और शराब के नशे में धुत मुसहरों को समझाने लगे तभी आधा दर्जन मुसहर हमलावर होकर थाना प्रभारी पर टूट पड़े और लाठी डंडे और ईट पत्थर चलाने लगे थाना प्रभारी को घिरता देख हमराही सिपाही आनन्द सिंह बीच बचाव करना चाहा तो उसे धक्का देकर गिरा दिये और उसे भी लाठी डंडे से पीटने लगे इतने में सिपाही की टीयर गैस गन भी मुसहरों ने छीन लिया इसके अलावा मोबाइल भी छीन लिए शोर गुल सुन बगल के विपिन सिंह अपने दो दोस्तों संग बीच बचाव को पहुचे तो उन्हें भी मुसहरों ने पिट दिया किसी तरह लोग जान बचाकर वहाँ से निकले और वायरलेस पर उच्च अधिकारियों की सूचना दी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मार्तण्ड प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स गाँव में पहुची लेकिन तब तक गाँव से ज्यादातर लोग फरार हो गए थे लेकिन पुलिस गाँव में घुसकर खोजबीन कर रही है






More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ