वाराणसी/दिनाक 01 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)
*फिटनेस पूर्ण होने के उपरान्त ही सिटी बसो को मार्ग पर भेजा जाता है-सहायक प्रबन्धक*
वाराणसी। सहायक प्रबन्धक (संचा0)
वीसीटीएसएल ने वाराणसी शहर में संचालित सिटी बसो के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सिटी बसों की सीटे अपेक्षाकृत निगम बसो से कम आरामदायक बनाई गयी हैं, क्योंकि निगम बसे लम्बी दूरी तथा सिटी बसें कम दूरी के लिए संचालित होती हैं। इसी के आधार पर सीटे बनायी गयी है।
उन्होंने बताया कि बॉडी की दशा में डेण्टिंग एवं पेण्टिंग कार्य निरन्तर हो रहा है। खराब बसो को कार्यशाला में रोककर कार्य कराया जाता है। सही होने के उपरान्त ही उन्हें मार्ग पर भेजा जाता है। फिटनेस अवधि के पूर्व वाहनों को रोककर कार्य कराकर फिटनेस कराया जाता है। फिटनेस पूर्ण होने के उपरान्त ही मार्ग पर भेजा जाता है। वर्तमान में बिना फिटनेस के कोई भी वाहन मार्ग पर नहीं चल रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जेएनएनयूआरएम के स्थान पर वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के नाम से 61 छोटी बसें व 56 बड़ी बसें, इस प्रकार कुल 117 सिटी बसें संचालित हैं। वीसीटीएसएल की समस्त बसों को मेण्टीनेन्स की अवधि आने पर मेण्टीनेन्स कराने के उपरान्त ही मार्ग पर भेजा जाता है। सिटी बसों के किराये का निर्धारण निदेशक मण्डल बोर्ड की बैठक में किया जाता है, जिसके आधार पर किराया लिया जाता है।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ